
पक्षियों को दाना डालना शुभ माना जाता है। कहते है की पक्षियों को दाना डालने से माँ लक्ष्मी की कृपा होती है और घर से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है।
अधिकतर लोग अपने घर की छत या फिर बालकनी में पक्षियों के दाने की व्यवस्था करते है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दाना डालने के कारण आपको फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। आईये जानते है कैसे
जैसा की आप जानते है अधिकतर लोग अपने अपनी छत पर दाने डालते है। जहां पर चिड़िया से ज्यादा कबूतर आते है और कबूतर को बुध गृह माना जाता है। और यह शांति का प्रतिक माना जाता है।
और लोग छत पर दाना डालते है और छत राहु का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में जब कबूतर दाना खाने छत पर आते हैं तो इस तरह से बुध और राहु का मेल हो जाता है।
कबूतर के दाना खाने से वहा की जगह गंदी हो जाती है जिसके कारण राहु घर के लोगो पर हावी हो जाता है और घर के लोगो को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
राहु के हावी होने पर घर के मान सम्मान में हानि होने लगती है साथ ही दरिद्रता का घर में वास होने लगता है। इसलिए अगर आप अपने घर की छत पर दाने डालते है तो नियमित रूप से छत को साफ रखे।