किचन में रखे इन खास बातों का ध्यान हल हो जाएगी आपकी कई परेशानियां

किचन में रखे इन खास बातों का ध्यान हल हो जाएगी आपकी कई परेशानियां

किचन घर का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है जहां पर महिलाये सबसे ज्यादा समय बिताती है।  लेकिन बहुत कम लोग इन बातो पर ध्यान देते है।

किचन अगर वास्तु के अनुसार नहीं होता है तो घर के लोगो को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अगर वास्तु के अनुसार है तो घर में खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है।  कभी कभार वास्तु की छोटी-छोटी चीजे घर में बड़ी परेशानियों का कारण बन जाती है। तो चलिए आईये जानते है किचन की छोटी -छोटी बातो का  जो वास्तु दोष का कारण होती है ।

रसोई का सही स्थान :- अग्नि कोण (दक्षिण-पूर्व) में बना किचन लाभकारी माना जाता है। यही आपकी रसोई इस जगह पर नहीं है तो, मिटटी के बर्तन में एक छोटी क्रिस्टल बॉल डालकर रसाईघर में रखें। जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आएगी और घर के लोग स्वस्थ रहेंगे।

रसोई घर में कभी भी गैस और ओवन रसोई के मुख्य गेट के सामने नहीं रखना चाहिए।  इससे घर की ऊर्जा और शक्ति बाहर चली जाती है।

रसोई घर के सामने कभी भी बाथरूम का गेट और सीढिया नहीं होनी चाहिए। ये बीमारी, परेशानी और दुःख का कारण होती है।

गैस अग्नि का प्रतिक है और सिंक, फिलटर और मटका जल का प्रतिक है इसलिए ये कभी एक दूसरे के सामने नहीं होने चाहिए।  अन्यथा घर के सभी सदस्यों को परेशानी और दुःख का सामना करना पड़ता है।

रसोई घर के सामने और ऊपर बाथरूम दुःख, परेशानियों का संकेत है। अगर ऐसा है तो, रसोई में क्रिस्टल पिरामिड लगाएं और बाथरूम में एक कांच की शीशे में नमक रखे और हर महीने नमक को बदलते रहिये।