पा सकते है मन चाहि सफलता बस ध्यान रखें ये जरुरी  बाते

पा सकते है मन चाहिए सफलता बस ध्यान रखें ये जरुरी  बाते

कई बार वास्तु दोष के कारण काफी प्रयत्न करने के बाद भी मन चाही सफलता नहीं मिल पाती  है।  और कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे  में अगर हम घर दुकान में छोटी छोटी चीजों का ध्यान रखे तो इन वास्तु दोष से छुटकारा मिल जाता है और घर परिवार में सुख समृद्धि और घर के सदस्यों को हर कार्य में सफलता मिलती है।

 

अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज हमेशा पूर्व और उत्तर में रखे।  इससे आपको जल्दी हर कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी और रुके काम बनने लगेंगे।

 

घर में बैठक व्यवस्था उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम में  करनी चाहिए।  इससे परिवार की सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

 

घर के उत्तर और पूर्व दिशा में कोई भी भारी सामान  नहीं रखना चाहिए।  आप घर के दक्षिण और पश्चिम में भारी सामान रख सकते है।

 

घर में हमेशा घडी उत्तर और पूर्व दिशा में लगानी चाहिए।  इससे घर  के सदस्यों का बुरा समय टल जाता है।  और घर के लोगो की प्रगति होती और साथ ही सफलता की प्राप्ति होती है।

 

भोजन कक्ष घर के उत्तर और पश्चिम दिशा में होना चाहिए।  अगर आपके घर का भोजन कक्ष इस दिशा में नहीं है तो भोजन कक्ष में दर्पण लगा दे।  इससे होने वाले वास्तु दोष खत्म  हो जायेंगे।

 

घर में पूजा स्थल हमेशा पूर्व और दक्षिण में होना चाहिए।  इससे घर के लोगो का  मान सम्मान बढ़ता है और घर में बरकत बढ़ती है।

 

घर में बाथरूम पश्चिम-दक्षिण, और पूर्व – दक्षिण में ही होना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर बाथरूम में नमक  से भरा कटोरा रखना चाहिए।  इससे वास्तु दोष ख़त्म हो जाते है।

 

घर में हमेशा तिजोरी को उत्तर और दक्षिण दिशा में ही रखना चाहिए। इस दिशा में रखने पर घर में बरकत बढ़ती है और कभी भी पैसो की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।